उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन मनाया


       नोएडा(अमन इंडिया)। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे गिझोड़ कार्यालय सेक्टर-53 पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान ,गरीब ,मजदूर ,दबे कुचले की आवाज़ , क्रांतिकारी प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से केक काटकर मनाया गया ।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा हमारे प्रदेश अध्यक्ष किसान मजदूर की लड़ाई लड़ रहे हैं जब से अजय कुमार लल्लू जी अध्यक्ष बने हैं तब से कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ रही है ।

       महानगर अध्यक्ष साबुद्दीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रही है और हम लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता डराया जाता हम लोग डरने वाले नहीं हैं।                                

           युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा की अजय लल्लू के नेतृत्व मे हम युवाओं व बेरोजगारों की आवाज़ को लगातार उठाते रहेंगे । 


 अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव लियाकत चौधरी व महानगर महासचिव यतेन्द्र शर्मा ने कहा की हम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है ।

     इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन,पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव लियाकत चौधरी,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महानगर महासचिव यतेन्द्र शर्मा,महासचिव राजन बिष्ट,अरुण प्रधान आदि उपस्थित रहे ।