जय भारत जनसम्पर्क अभियान के तहत युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने किया जनसंपर्क

नोएडा(अमन इंडिया)। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी जय भारत जनसम्पर्क अभियान के तहत युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर


ने सदरपुर खजूरी कॉलोनी व सेक्टर 12 मे जनसम्पर्क चलाया व कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे मे बताया ।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और जनता को विकल्प के रूप मे प्रियंका गांधी पसंद है ,पूरे प्रदेश मे महँगाई, बढ़ी हुई बेरोजगारी ने सभी की कमर तोड़ कर रख दी है।आज प्रदेश मे महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे है जो कि पूरे देश मे सबसे ज्यादा है।आज इस सरकार को किसान ,नौजवान ,बेरोजगार ,अगड़ा ,पिछड़ा व दबा कुचला व्यक्ति बदलना चाहता है ।

  इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ,नौशाद अली ,गुल्लू खान,वीर नागर,लाला गुज्जर,अरुण नागर ,हरेंद्र नागर ,मोहित तंवर ,राहुल नागर,इदरीश ,मोहसिन खान ,अर्जुन नागर ,हिमांशु तंवर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।