भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुस्लिम समाज से टीका लगवाने का आग्रह किया

नोएडा(अमन इंडिया)। भाजपा को नोएडा मै पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद गौतम बुध नगर डॉ महेश शर्मा  व नोएडा विधायक माननीय  पंकज सिंह  के आह्वान पर और नोएडा महानगर अध्यक्ष  मनोज गुप्ता  के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश के पदाधिकारियों


जनाब सरफराज अली सदस्य उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय मंत्री एहसान खान अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं संयोजक नोएडा महानगर ने जगह जगह मुस्लिम समाज के बीच जाकर वैश्विक महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया पूरे प्रदेश में योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मुस्लिम समाज का अहम योगदान रहेगा इस मौके पर हाजी फैसल, चौधरी अब्दुलहक, सत्तार मुल्लाजी, मोहम्मद जमशेद, यूनुस अल्वी, सीजल खान, सलीम सिद्दीकी ,आले नबी कुरैशी, आदि भाजपा अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे