भाजपा ने कोई भी कार्य आम जनता के हित में नहीं किया- कुँवर बिलाल बर्नी



नोएडा (अमन इंडिया)। समाजवादी पार्टी महानगर नोएडा के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि भाजपा ने कोई भी कार्य आमजन के हित मे नही किया, भाजपा शासित केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी और किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध लोगों में आक्रोश व्याप्त है, भाजपा राज में भ्र्ष्टाचार चर्म पर है ,और किसान विरोधी तीनो बिलो के खिलाफ समूचे देश के किसानों के साथ समाजवादी पार्टी कन्धे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को भलीभाँति समझ चुकी है, चुनावों में अपने घोषणा पत्र के एक भी मुखरबिंदु पर काम नही करने वाली भाजपा स्वयं अपने आप अपनी नीतियों के विरुद्ध खड़ी हुई है।

भाजपा की सरकार में मंहगाई लगातार बढ़ रहीं है । प्रदेशवासी सपा सरकार के कार्यकाल अवधि में हुए विकास कार्यो को याद कर रहे है, भाजपा आज भी सपा के विकास कार्यो का फीता काटकर झूठा श्रय लेने की होड़ कर रही है। अगर सरकार किसान विरोधी बिल वापस नही लेगी तो किसान की खुद की ज़मीन का मालिकाना हक एक तरह से खत्म हो जायेगा ।