नोएडा कांग्रेस सेवा दल ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई


दिल्ली (अमन इंडिया)।दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबेर अहमद की चौहान बांगर वार्ड से ऐतिहासिक जीत पर नोएडा कांग्रेस सेवा दल ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई l अध्यक्ष विक्रम सेठी जी ने कहा कि अब तो शुरुआत हो चुकी है l जल्दी बीजेपी का सुपड़ा इसी प्रकार से पूरे दिल्ली से साफ हो जाएगा l इसका असर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी पड़ेगा l नोएडा उत्तर प्रदेश के गेटवे के साथ दिल्ली से सटा हुआ है l इसलिए आगामी नोएडा विधानसभा पर इसका स्पष्ट असर पड़ेगा सेवादल के उपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल ने कहा कि दिल्ली का विकास कांग्रेस के काल में हुआ था, चौड़ी और अत्याधुनिक सड़क, फ्लाईओवर लाडली योजना आदि जनकल्याणकारी योजना शीला दीक्षित जी के मुख्यमंत्री काल में शुरू हुआ था l

कार्यक्रम में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं जन समूह में मिठाईयां बांटी गई, बच्चों में चॉकलेट एवं मास्क का वितरण किया गया lइस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम सेठी उपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल महासचिव अंकुर भूटानी सुमंत कुमार राजकुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Popular posts