स्व. सुरेश तिवारी की पुण्य तिथि पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन


नोएडा (अमन इंडिया)। सेक्टर 31 रोटरी क्लब में ब्राह्मण समाज सेवा समिति नोयडा के तत्वावधान में समाजसेवी स्व.  सुरेश तिवारी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नोयडा के तमाम संघटनो ने बढ़चढ़कर भाग लिया एवं 280 लोगों के रजिस्ट्रेशन किया जिसमें टेस्ट के बाद 78 लोग रक्तदान के लिए फिट पाए गए और उन्होंने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में नोयडा विधायक पंकज सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह,बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ से कुलभूषण शर्मा,नवरत्न फाउंडेशन से अशोक श्रीवास्तव, पूर्वMLA प्रत्याशी सुनील चौधरी,फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ठाकुर मानसिंह शनि मंदिर अध्यक्ष, के के जैन सेक्रटरी फोनरवा, महेश सक्सेना सेक्रटरी नोयडा लोकमंच, ब्रिगेडियर अशोक हक़, प्रवीन अग्रवाल, हरीश सब्बरवाल, चमन अवाना जिलामंत्री, मुक्तानंद शर्मा प्रधान जी, रमन कुमार , पवन यादव RWA अध्यक्ष सेक्टर 100,बीजेपी ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष एस एन मिश्र, महासचिव हरीश मिश्र,मुकुल वाजपई,बी एम त्रिपाठी, शैलेन्द्र पाठक, डीडी तिवारी, शारदा चतुर्वेदी, ममता तिवारी, मदन शर्मा, रवि शर्मा,विकास त्रिपाठी, प्रतुल पांडेय, अनुज त्रिपाठी, टीपी तिवारी, राहुल द्विवेदी, भारतभूषण पांडेय, मृत्युंजय तिवारी,राहुल शर्मा, सौरभ तिवारी, अनूप तिवारी,ओंकार तिवारी, आदर्श शुक्ल, आनंद दुबे, नीरज मिश्र,सच्चिदानंद तिवारी,हरीश वर्मा, राजेश शुक्ल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।