प्राधिकरण द्वारा इंटरनेट की लाईन काटने से बच्चों की परीक्षा मे परेशानी

नोएडा(अमन इंडिया)।आज जबकि सारा विश्व इंटरनेट के सहारे चल रहा है। सेक्टर 122 सी ब्लॉक की इस घटना ने हम सभी को आचंम्भे में डाल दिया । सी ब्लॉक निवासी अनिल भागी सुबह 11.30 बजे सभी जगह गुहार लगा रहे थे। क्योंकि उनकी बेटी का सालाना पेपर इंटरनेट पर चल रहा था और ऊपर से उनके घर का नेटवर्क काटा जा रहा था। बेटी तौलानी (पुणे) से मर्चेंट नेवी की इंजीनयरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा हैं कोविड महामारी के कारण कॉलेज तथा होस्टल सभी बंद हैं। सर्व विदित है कि कक्षाएं तथा एग्जाम सभी कुछ ऑनलाइन चल रहा है। ऐसे में सेक्टर के सौंदर्यीकरण के लिए नेटवर्क के खंभे या अन्य जो भी साधान हैं उनको कटवाना उखड वाना क्या जायज है । बेटी का आज पहला पेपर है। अनिल भागी सभी जगह ऐसे ही अन्य माता पिता जगह जगह भागे फिर रहे है। फोनरवा के मुख्य सलाहकार  ऋषिपाल अवाना जी से संपर्क किया गया तब उन्होंने उसी वकत वहां के जे. ई राजीव यादव जी से संपर्क कर सी 180 नंबर पर यह कार्यवाही रुकवाई। इसमें सबसे खेदपूर्ण है कि नेटवर्क तोड़ने वाले कह रहे थे कि यह कार्यवाही हमारे नोएडा की आयरन लेडी आदरणीय ऋतु महेश्वरी जी की आज्ञा से हो रही है। इस पर हमें बिल्कुल भी विश्वास नही क्योंकि नोएडा में नवंबर मास में होने वाली जल की समस्या जिस प्रकार से उन्होंने मैनेज की वे नोएडा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए बच्चों के भविष्य को कभी भी अनदेखा नही कर सकती बच्चों की कक्षाएं एग्जाम सभी ऑनलाइन चल रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण से हमारा निवेदन है कृपया इस और ध्यान दें यह कार्यवाही आज तो रोक दी गई क्या बच्चे और अभिवाहक ऐसे ही डर डर कर जीएँगे या पहले अन्य कुछ इंतजाम कर यह खम्भे तोड़े जाएंगे


Popular posts
स्टार रश्मिका मंदाना को कैरियर माइडिया इंडिया ने का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया
Image
फेडएक्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने भारत में लॉन्च कीं को-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स
स्वच्छ और स्वस्थ इंदौर की दिशा में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की पहल
नेफोमा के सहयोग से यथार्थ हॉस्पिटल ने ग्रेनोवेस्ट सीनियर सिटीजनों के साथ किया हेल्थ टॉक विद सीनियर सिटीजन प्रोग्राम
Image
पंडित मांगेराम शर्मा की भतीजी एव वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा की पुत्री एव वरिष्ठ नेता काँग्रेस सतेन्द्र शर्मा एव प्रदेश्य सदस्य यतेंद्र शर्मा की बहन की शादी के अवसर पर आशीर्वाद देने पहुँचे प्रमोद तिवारी
Image