मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया गया जागरूक किया

मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



नोएडा (अमन इंडिया): रविवार को नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं और महिलाओं को महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान नमामि गंगे की जिला संयोजिका प्रज्ञा पाठक शर्मा ने बताया कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं । समाज में फैली बुराइयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन सुषमा अवाना ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपने विचार रखें।


संस्था के संस्थापक करुणेश शर्मा ने बताया कि एक महिला ही इस समाज का वह अंग है जिसके बिना समाज का होना असम्भव है। इस दौरान वसीम खान ने महिलाओं के लिए गीत गाकर सभी को मोहित किया।