गिझोड़ स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया

नोएडा(अमन इंडिया)। मामूरा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ राजेश विश्वकर्मा ने संगठन सृजन अभियान के तहत । आज के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की विचारधारा एवं प्रियंका गाँधी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर 2012 के विधान सभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में नोयडा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी गीता चौधरी ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा उनके साथ ही सलोनी सोलंकी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गीता चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ही है जो फासीवादी ताकतों का मुकाबला कर सकती है। आज प्रदेश ही नहीं देश को भी कांग्रेस की आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने दोनों का महिलाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। आज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश विश्कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर यादव, महासचिव रिजवान चौधरी, अली मोहम्मद सहित कई कार्यकर्ता अशोक व मौजूद रहे।