नोएडा(अमन इंडिया)।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तरप्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी व उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लु " के निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों का मजबूरी वश पैदल पलायन को मजबूर हुए हैं तो उनकी मदद के लिए नोएडा कांग्रेस के पदाधिकारी आज सुबह 6 बजे से कालिंदी कुंज बार्डर व सेक्टर 37 बोटैनिकल गार्डन पर लोगों को फल, चने, बिस्कुट, जुश, पानी खाना वितरित किया जरुरतमंद लोगों की सेवा में लगे रहे सुनील अंजार दीपक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पलायन को मजबूर मजदूरों की सेवा की गई।