पेड़ लगाएं खुशियां पाएं

 पेड़ लगाएं खुशियां पाएं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि पेड़ लगाने से समस्त मानव को शुद्ध पर्यावरण प्राप्त होता है और शुद्ध पर्यावरण सभी व्यक्तियों को आवश्यक रूप से चाहिए। उसकी पूर्ति के लिए पेड़ लगाना ही एक इसका स्थाई हल है। अधिक से अधिक समाज के लोग वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वन विभाग के द्वारा एक वीडियो तैयार की गई है। जिसका मूल उद्देश्य है कि पेड़ लगाएं खुशियां पाएं। इस वीडियो का अवलोकन अवश्य करें और अपने घरों में, खेतों में एवं अपने आसपास पेड़ अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण को और अधिक सुंदर एवं शुद्ध बनाया जा सके।