मोदीकेयर ने लॉन्च किया शिफ्टलाइफ एंटी-स्पाइक डेली, भारत में पहली बार पेटेंटेड ब्रिटिश न्यूट्रिशनल साइंस की पेशकश
क्लिनिकल स्टडी में जांची गई रेड्यूकोज®️ तकनीक ने खास परिस्थितियों में भोजन के बाद अचानक बढ़ने वाले ग्लूकोज (स्पाइक) को 40 प्रतिशत तक कम करके दिखाया है
सिर्फ क्या खाया, यही सब कुछ नहीं है; खाने के बाद क्या होता है वह भी मायने रखता है।
नई दिल्ली (अमन इंडिया) । भारत को अपने खाने से प्यार है। गरमागरम पराठों और कुरकुरे डोसों से लेकर खुशबूदार बिरयानी और ललचाने वाली मिठाइयों तक, खाना हमारी संस्कृति, जश्न और रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। हम क्या खाते हैं, इस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन खाने के बाद क्या होता है, इसके बारे में कितनी बार सोचते हैं? कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हर भोजन के बाद ब्लड ग्लूकोज स्वाभाविक रूप से बढ़ता है और शरीर में इंसुलिन रिस्पॉन्स शुरू होता है। खाने के बाद के इन रिस्पॉन्स को संभालना मेटाबॉलिक वेलनेस के लिए बेहद जरूरी है।
पेश है शिफ्टलाइफ एंटी-स्पाइक डेली
मोदीकेयर का यह नया न्यूट्रास्यूटिकल पेटेंटेड ब्रिटिश न्यूट्रिशनल साइंस को भारत लेकर आया है। इसमें रेड्यूकोज®️ है, जो सफेद शहतूत की पत्तियों से बना अर्क है और जिसे क्लिनिकल स्टडी में परखा गया है। इसने खास परिस्थितियों में भोजन के बाद बढ़ने वाले ग्लूकोज स्तर (स्पाइक) को 40 प्रतिशत तक कम करने में असर दिखाया है। हमारा मानना है कि मनपसंद खाने का स्वाद और अच्छी सेहत की देखभाल, दोनों साथ-साथ चलने चाहिए।
शिफ्टलाइफ चुनने की पांच वजहें
ग्लूकोज स्पाइक में 40 प्रतिशत तक कमी: क्लिनिकल स्टडी में परखी गई रेड्यूकोज®️ तकनीक ने तय मानकों के तहत भोजन के बाद अचानक बढ़ने वाले ग्लूकोज स्पाइक को 40 प्रतिशत तक कम करके दिखाया है।
ज्यादा संतुलित इंसुलिन रिस्पॉन्स: कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन पर शरीर के इंसुलिन रिस्पॉन्स को संतुलित रखने में मदद करता है।
बार-बार भूख न लगना और पेट भरा महसूस होना: भोजन के बाद लंबे समय तक संतुष्टि और पेट भरा होने का एहसास बनाए रखने में सहायक।*
मीठा खाने की कम तलब: रोज की तलब से निपटने में मदद करता है। *
ज्यादा देर तक बनी रहने वाली एनर्जी: रोज की एनर्जी और मेटाबॉलिक वेलनेस में सहायक। *
तारांकन (*) वाले फायदों के लिए प्रोडक्ट से जुड़े दावों के लागू प्रमाण जरूरी हैं।
ग्लूकोज वेलनेस सबके लिए क्यों जरूरी है
ग्लूकोज वेलनेस की बात अब डायबिटीज तक सीमित नहीं रही। रोजमर्रा की सेहत और तंदुरुस्ती के लिए इसकी अहमियत बढ़ती जा रही है।
मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता: ग्लूकोज रेगुलेशन उन कई कारकों में से एक है, जिनके दिमागी सेहत से संबंध पर अध्ययन हो रहा है।
पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज: हार्मोन में बदलाव से इंसुलिन सेंसिटिविटी, भूख, एनर्जी लेवल और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है।
एनर्जी और दोपहर की थकान: शरीर ग्लूकोज को कैसे प्रोसेस करता है, यह समझना रोजमर्रा की मेटाबॉलिक वेलनेस का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वजन पर काबू और भूख: शरीर एनर्जी का इस्तेमाल कैसे करता है और उसे कैसे जमा करता है, इसमें ग्लूकोज और इंसुलिन की अहम भूमिका होती है।
बढ़ती उम्र में अच्छी सेहत: लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बने रहने के लिए मेटाबॉलिक सेहत को दुरुस्त रखना बेहद आवश्यक है।
शिफ्टलाइफ एंटी-स्पाइक डेली मुख्य रूप से भोजन के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने पर काम करता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ब्रिटिश साइंस, रोज के इस्तेमाल में आसान
शिफ्टलाइफ एंटी-स्पाइक डेली में 250 मिलीग्राम रेड्यूकोज®️ है। यह सफेद शहतूत की पत्तियों का पेटेंटेड अर्क है, जिसके खाने के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन रिस्पॉन्स पर असर की क्लिनिकल स्टडी हो चुकी है। इस फॉर्मूलेशन में क्रोमियम पिकोलिनेट भी है, जिससे क्रोमियम मिलता है। क्रोमियम एक जरूरी ट्रेस मिनरल है, जो सामान्य ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में भूमिका निभाता है। यह रोजमर्रा की ग्लूकोज वेलनेस के लिए साइंस पर आधारित तरीका है, जिसे आज की भारतीय जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
मैं नहीं चाहता कि भारत के लोग अपना पसंदीदा खाना छोड़े
मोदीकेयर लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. समीर कुमार मोदी ने कहा "भोजन हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है। यह परिवारों को एक साथ जोड़ता है, खूबसूरत यादें बनाता है और हमें अपनी जड़ों व परंपराओं से जोड़े रखता है। हालांकि, इसके साथ अपनी सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। लंबे समय से ग्लूकोज की चर्चा केवल डायबिटीज के संदर्भ में ही होती रही है, जबकि मेटाबॉलिक सेहत हम सभी के लिए मायने रखती है। 'शिफ्टलाइफ एंटी-स्पाइक डेली' के जरिए हम क्लिनिकल रिसर्च पर आधारित ब्रिटिश पोषण तकनीक को भारतीय परिवारों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि लोग अपनी रोजमर्रा की सेहत को लेकर एक नई सोच अपना सकें। मैं नहीं चाहता कि भारत अपने पसंदीदा व्यंजनों से दूरी बनाए। मैं चाहता हूं कि लोग खाने के बाद शरीर पर पड़ने वाले इसके असर को समझदारी से संभालें क्योंकि बेहतर सेहत पाने की कीमत जिंदगी की खुशियों में कटौती करके नहीं चुकाई जानी चाहिए।
फाइनोवा के वाइस प्रेसिडेंट (एपीएसी) वाउटर क्लेरहाउट ने कहा, "भारतीय उपभोक्ताओं तक अपनी पेटेंटेड रेड्यूकोज®️ तकनीक पहुंचाने के लिए मोदीकेयर के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है। भोजन के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन पर रेड्यूकोज®️ के प्रभाव को क्लिनिकल अध्ययनों में परखा गया है। रोजमर्रा की मेटाबॉलिक सेहत को संभालने के लिए यह एक आधुनिक और कारगर तरीका है। भारत की खान-पान की संस्कृति बेहद समृद्ध है, और हमारा मानना है कि मेटाबॉलिक हेल्थ का ख्याल रखने के लिए लोगों को अपना मनपसंद भोजन छोड़ने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। शिफ्टलाइफ एंटी-स्पाइक डेली के जरिए हम इस न्यूट्रिशनल तकनीक को भारतीय घरों तक और आसानी से पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं।
वेलनेस का भविष्य भी स्वाद से भरपूर हो हम भारतीयों को अपने पसंदीदा खाने और अपनी सेहत संभालने के बीच किसी एक को चुनने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए। 'शिफ्टलाइफ एंटी-स्पाइक डेली' के जरिए मोदीकेयर रोजमर्रा की मेटाबॉलिक वेलनेस को लेकर एक नई चर्चा को बढ़ावा दे रहा है।