नोएडा (अमन इंडिया ) । यूपी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा संविधान दिवस पर संविधान रक्षा यात्रा एक वोट की बुनियाद पर खड़े भारत के प्रजातंत्र और संविधान बचाने को लेकर प्रेस यात्रा का आयोजन महानगर कांग्रेस कार्यालय सैक्टर 52 में किया गया।
महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें संविधान बचाने वाले सभी लोगों से इस यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया गया है। महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता भी लखनऊ संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे। प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि संविधान बचाओ यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के भी शामिल होंगे। यह संविधान बचाओ यात्रा कांग्रेस ही नहीं अपितु सभी सिविल सोसाइटी के लोगों एवं सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आव्हान किया है। प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश अवाना, सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर एवं प्रवक्ता पवन शर्मा, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, पीसीसी यतेंद्र शर्मा, विक्रम चौधरी , गौरव अधाना एवं अरुण प्रधान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।