सतेंद्र शर्मा और पुरुषोत्तम नागर ने प्रदेश अध्यक्ष से मिले



नोएडा (अमन इंडिया ) । एआईसीसी के सदस्य और प्रदेश सचिव  पुरुषोत्तम नागर ने दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष  आराधना मिश्रा मोना  से मुलाकात करी और उनको पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।

   प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना  ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगमी चुनाव में जुट जाने की सलाह दी जिससे कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस अलायंस की सरकार बने।

 इस अवसर पर एआईसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, सत्येन्द्र शर्मा, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, ललित अवाना, यतेन्द्र शर्मा, राहुल पांडेय, शालिनी पवार, जगपाल चौहान, ओमवीर आदि मौजूद रहे ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी  संजीव आर्य  से शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर एवं नोएडा की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों,कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।