जिलाधिकारी मेधा रूपम को जन्मदिन पर युवा व्यापार मंडल ने दी बधाई


 जिलाधिकारी मेधा रूपम को जन्मदिन पर युवा व्यापार मंडल ने दी बधाई विकास जैन ने की कार्यशैली की सराहना


नोएडा (अमन इंडिया) । गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें निष्पक्ष, निडर और जनहित के प्रति समर्पित प्रशासनिक अधिकारी बताया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल और शिवा चौहान शामिल रहे। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के एसडीएम अभयेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

निष्पक्ष और निडर कार्यशैली की सराहना विकास जैन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी की वास्तविक पहचान उसके निर्णयों, कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से होती है। मेधा रूपम की कार्यशैली और दृढ़ निर्णय क्षमता समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सशक्त एवं निर्भीक नेतृत्व के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और जिले के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

जैन ने कहा आप जैसी सशक्त और निडर महिला अधिकारी जिस क्षेत्र में कार्य करती हैं, वहां जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं बनती हैं। आपके कार्यों की हम भूरी-भूरी प्रशंसा करते हैं। आपका व्यक्तित्व और प्रशासनिक दृष्टिकोण समाज को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने जिलाधिकारी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा और जिले के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।