महादेव अपार्टमेंट में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ


 महादेव अपार्टमेंट में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप: 100 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने उठाया लाभ

नोएडा (अमन इंडिया ) । सेक्टर-73 फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को महादेव अपार्टमेंट में एक दिवसीय निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं सेरेब्रल पाल्सी जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सही थेरेपी की जानकारी देना था।

शिविर में फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महिपाल सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और सीईओ डॉ. सुष्मिता भाटी ने 100 से अधिक प्रतिभागियों को परामर्श दिया। विशेषज्ञों ने महिलाओं को पोस्चर करेक्शन, कमर दर्द और पीरियड्स के दौरान स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूक किया। साथ ही, सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के माता-पिता को होम प्रोटोकॉल और समय पर थेरेपी के महत्व को समझाया।

इस अवसर पर देहरादून की प्रसिद्ध संस्था 'विंसम स्टेप्स' की डायरेक्टर *श्रीमती पूनम मिश्रा* ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और अभिभावकों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह, स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत और एडमिन हेड कृष्णा यादव सहित पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया। डॉ. महिपाल सिंह ने दोहराया कि जागरूकता ही बचाव है और संस्था भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी।