नोएडा (अमन इंडिया) । उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा State NC Action Plan एवं IEC Action Plan के अंतर्गत नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA), सेक्टर-6 में औद्योगिक इकाइयों के लिए कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी श्री रितेश तिवारी एवं सहायक अभियंता श्री किशन सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वय में धर्मबीर शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष NEA एवं चेयरमैन NEA Pollution Control Department Committee की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम में विशेष रूप से डीजी सेट (जेनरेटर) के संचालन एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत निर्धारित उत्सर्जन मानकों (Emission Standards), प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों (Pollution Control Devices), नियमित रखरखाव, ईंधन की गुणवत्ता एवं उत्सर्जन की निगरानी (Emission Monitoring) जैसी व्यवस्थाओं के अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही औद्योगिक इकाइयों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक पर्यावरणीय मानकों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
इस दौरान उद्यमियों ने जेनरेटर, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरणीय अनुपालन एवं विभिन्न औद्योगिक श्रेणियों से संबंधित अनेक प्रश्न रखे, जिनका श्री रितेश तिवारी एवं उनकी टीम ने सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में भारी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरणीय अनुपालन से संबंधित विषयों पर अधिकारियों के साथ संवाद किया।कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों को पर्यावरणीय नियमों एवं प्रदूषण नियंत्रण उपायों के प्रति जागरूक करना तथा उद्योग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में NEA की ओर से महासचिव श्री वी.के. सेठ, कोषाध्यक्ष श्री शरद चंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समिति चेयरमैन श्री धर्मबीर शर्मा, उपाध्यक्ष श्री हरिश जोनेजा, उपाध्यक्ष श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री मोहम्मद इरसाद, श्री मोहन सिंह, श्री प्रभात मेहता, सचिव श्री वीरेंद्र नेरूला, सचिव श्री राहुल नय्यर, श्री राजेंद्र जिंदल, श्री राजन खुराना, श्री कमल इलेक्ट्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।