• ग्राहक कस्टमर केयर एजेंटों के पास सीधे शिकायत दर्ज कराने के लिए 7948231850 पर कॉल कर सकते हैं
• ऐसे मामलों की आसान रिपोर्टिंग के लिए हेल्प सेक्शन में समर्पित इन-ऐप 'फूड सेफ्टी' चैनल पेश किया गया
दिल्ली (अमन इंडिया) । भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म स्विगी (स्विगी लिमिटेड, एनएसई: SWIGGY / बीएसई: 544285) ने आज बेहतर कस्टमर सपोर्ट के लिए दो समर्पित सुविधाओं की शुरुआत के साथ खाद्य सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। स्विगी ने ग्राहकों के लिए खाद्य सुरक्षा से संबंधित किसी भी चिंता की रिपोर्ट करने हेतु एक समर्पित 24x7 हेल्पलाइन शुरू की है। ग्राहक 7948231850 पर कॉल करके अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, स्विगी ने अपने इन-ऐप हेल्प सेक्शन के भीतर एक समर्पित 'फूड सेफ्टी' चैनल भी पेश किया है, जो ग्राहकों को अपने ऑर्डर से जुड़ी चिंताओं की रिपोर्ट करने का एक स्पष्ट और सुलभ तरीका प्रदान करता है।
ऐप में इस समर्पित सेक्शन के जरिए ग्राहक एक संक्षिप्त संदेश के माध्यम से अपनी शिकायत साझा कर सकते हैं और संबंधित तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। ग्राहकों को अपनी शिकायत की स्थिति जानने के लिए एक टिकट नंबर मिलेगा। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंता दर्ज कराने के लिए समर्पित हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले ग्राहकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक लिंक भी मिलेगा, जहां वे इस मुद्दे से संबंधित अतिरिक्त जानकारी और तस्वीरें साझा कर सकते हैं। दोनों ही मामलों में, स्विगी फूड सेफ्टी एश्योरेंस टीम उठाए गए मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।
इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए, स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा "हम खाद्य सुरक्षा को लेकर अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स के साथ लगातार मिलकर काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम उन तरीकों को भी मजबूत कर रहे हैं जिनके जरिए ग्राहक अपनी किसी भी चिंता को उठा सकते हैं। ग्राहकों का फीडबैक हमेशा से हमारे काम करने के तरीके का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, और ये अतिरिक्त माध्यम हमें किसी भी कमी को पहचानने और उसे दूर करने में और मदद करेंगे, चाहे वह कहीं भी सामने आए।
समर्पित हेल्पलाइन और ऐप का यह चैनल स्विगी के लिए एक इंटेलिजेंस टूल के रूप में काम करेगा, जिससे बार-बार सामने आने वाली समस्याओं की पहचान करने, पैटर्न का पता लगाने, रेस्टोरेंट पार्टनर्स को शामिल करने और पूरे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षात्मक उपायों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
स्विगी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए रेस्टोरेंट पार्टनर्स के साथ काम करना जारी रखे हुए है कि मेनू विवरण में भी इसकी सही जानकारी दिखे। कंपनी समय-समय पर अपने पार्टनर्स को स्वच्छता के तौर-तरीकों और खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में भी जागरूक करती रहती है।