भारत विकास परिषद द्वारा भव्य श्रीमद्भागवत कथा हेतू भूमि पूजन का आयोजन किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा धर्म, संस्कार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के पावन उद्देश्य से मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक सेक्टर–33A, शिल्पहाट के पास स्थित हेलीपैड ग्राउंड, नोएडा में आयोजित होगा।

कथा आयोजन के शुभारंभ से पूर्व आज 21 सितंबर 2026 को सायं 3:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष  संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, सेवा, समर्पण एवं सनातन जीवन-मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नोएडा के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस दिव्य आयोजन में प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराया जाएगा। आयोजन के प्रत्येक दिवस पर पूज्य संत-प्रवरों के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वचनों से श्रद्धालुजन लाभान्वित होंगे।आयोजन में वात्सल्य मूर्ति ऋतंभरा दीदी जी, श्री महामंडलेश्वर सतुआ महाराज जी, जगद्गुरु श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज जी, बागेश्वर पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी, श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एवं भक्त शिरोमणि श्री नंदू भैया जी की उपस्थिति अपेक्षित है।

भूमि पूजन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक एवं परिषद के शाखा सरंक्षक प्रताप मेहता, डॉ. टीएन गोविल, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक , विकास अग्रवाल ,संयोजिका महिला सह भागिता सुनीता मित्तल , सतनारायण गोयल, एवं महेश बाबू गुप्ता , राकेश कात्याल गोपाल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, देवेन्द्र गंगल, सुरेंद्र गर्ग, नरेश गर्ग, अल्पेश गर्ग, राधा किशन गर्ग, अरविंद कुमार , मनीष गुप्ता, दीपक गुप्ता , संतोष बंसल कथा के मुख्य यजमान श्रीमती रीना गुप्ता,डॉ. वी के गुप्ता , डॉ. अंकित कुमार गुप्ता , डॉ. अर्पित गुप्ता सहपरिवार , कथा मुख्य संयोजक एन के अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, रामरतन शर्मा , प्रकल्प संयोजक, अजय अग्रवाल , अनुज मंगल, प्रदीप अग्रवाल , मुकुल वाजपेयी, राजेंद्र गर्ग, विकास अग्रवाल, डीके मित्तल से. १९ , डीके मित्तल तथा अन्य परिषद पदाधिकारी तथा परिषद के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे ।