नोएडा (अमन इंडिया ) । भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए मंगलमय इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंगलमय इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन श्री अतुल मंगल जी के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में नियमित रक्तदान न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा भी है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान के लिए आगे आने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
रक्तदान शिविर में परिषद के सचिव श्री अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अक्षय पारीक, पूर्व अध्यक्ष श्री केशव गंगल, श्री संजय गोयल, श्री अनुज मंगल , श्री राजेन्द्र गर्ग, श्री रामरतन शर्मा, श्री सुमित अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्य एवं सहयोगी श्री नवीन अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए मंगलमय इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन श्री अतुल मंगल जी एवं संस्थान के समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समाज में “सेवा, संस्कार, समर्पण एवं संगठन” के मूल भाव के साथ निरंतर सेवा गतिविधियों का आयोजन कर रही है और भविष्य में भी जनहित एवं मानव सेवा के ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।