रोडीज़ रिबर्थ OGs बनाम NewGs आइकॉनिक सफर की धमाकेदार वापसी, पहली बार छह गैंग लीडर्स के साथ दिल्ली में!
रोडीज़ पहली बार छह गैंग लीडर्स के साथ लौट रहा है OGs बनाम NewGs की टक्कर REBIRTH फॉर्मेट के साथ खेल का पूरा अंदाज़ बदलने वाली है यह ऐसा मुकाबला है, जिसमें सिर्फ सबसे मजबूत ही टिक पाएगा
नोएडा / एनसीआर (अमन इंडिया ) ।नोएडा दिल्ली में रोडीज़ रिबर्थ का जोश अपने चरम पर पहुंच गया। जब इस लंबे समय से लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो के मेकर्स ने दिल्ली में एक खास प्रेस मीट का आयोजन किया। इस मौके पर OG रोडी रन्नविजय सिंघा और गैंग लीडर्स की धमाकेदार टीम ने शो के अब तक के सबसे बड़े बदलाव का खुलासा किया। दिल्ली में मौजूद शो के संभावित कंटेस्टेंट्स भी इस नए अंदाज़ के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे!
सबसे बड़ा सरप्राइज? इस सीज़न में रोडीज़ पुराने नियमों पर नहीं चलेगा। इस बार रोडीज़ का मुकाबला और भी बड़ा होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार छह गैंग लीडर्स एक साथ नजर आएंगे। अनुभव, नई ऊर्जा और अलग-अलग गेम प्लान के साथ दो गैंग्स आमने-सामने होंगी।
एक ओर निखिल चिनापा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला, जबकि दूसरी ओर अभिषेक मल्हान, बानी जे और बेसर अली मुकाबले में उतरेंगे। रोडीज़ के इतिहास में पहली बार OG गैंग लीडर्स बनाम New Gang Leaders का यह अनोखा मुकाबला देखने को मिलेगा।
अनुभव, रणनीति, महत्वाकांक्षा और अलग-अलग व्यक्तित्वों के इस जबरदस्त मेल के साथ अगली पीढ़ी के रोडीज़ की तलाश और भी रोमांचक होने वाली है। इस बार गठजोड़, दुश्मनी, रणनीति और बदलते पावर गेम के साथ मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, मुश्किल और अप्रत्याशित होने वाला है।
उत्साह से भरे माहौल में रन्नविजय सिंघा, निखिल चिनापा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान, बानी जे और बेसर अली दिल्ली मीडिया के सामने एक साथ आए और शो के नए कॉन्सेप्ट का खुलासा किया। इस बड़े ऐलान के बाद मीडिया के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिला।
इस पूरे मुकाबले के केंद्र में एक ही सवाल है फिनिश लाइन तक पहुंचने के लिए किसमें है सबसे मुश्किल चुनौतियों को पार करने का दम।