वीज़ा एक्सपर्ट्स के चेयरमैन कवीश कपूर के नेतृत्व में इमिग्रेशन जागरूकता सेमिनार

 


विदेश में करियर का सपना हो तो रास्ता कानूनी हो :कवीश  कपूर 


वीज़ा एक्सपर्ट्स के चेयरमैन कवीश  कपूर  के नेतृत्व में इमिग्रेशन जागरूकता सेमिनार 600 से अधिक लोगों की भागीदारी, वीजा फ्रॉड से बचाव और वैश्विक इमिग्रेशन विकल्पों पर हुई विस्तृत चर्चा


नोएडा (अमन इंडिया) । वीज़ा  एक्सपर्ट्स  एक इमिग्रेशन लॉ फर्म है न कि इमिग्रेशन कंसल्टेंसी। फर्म लोगों को इमिग्रेशन और वीजा से जुड़ी जानकारी संबंधित देशों के लागू कानूनों, नियमों और निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के आधार पर उपलब्ध कराने पर जोर देती है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य कंसल्टेंसी देना नहीं, बल्कि लोगों को सही कानूनी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है।


इसी उद्देश्य के तहत वीजा  एक्सपर्ट्स  के चेयरमैन कवीश  कपूर  के नेतृत्व में विदेश में शिक्षा, रोजगार और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाश रहे भारतीयों के लिए एक विशेष इमिग्रेशन जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया और अमेरिका, यूरोप सहित दुनिया के विभिन्न देशों में उपलब्ध वैध इमिग्रेशन एवं वीजा विकल्पों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

वीजा एक्सपर्ट्स  के नोएडा कार्यालय सेक्टर -2 नोएडा  से भी इमिग्रेशन और वीजा प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इसी जागरूकता अभियान के तहत आयोजित सेमिनार में प्रतिभागियों को विदेश जाने की कानूनी प्रक्रिया, वीजा पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और वीजा फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अगर विदेश जाने का सपना है, तो A Visa Experts ही आपका अपना है।


यह संदेश सेमिनार के केंद्र में रहा, जहां प्रतिभागियों को समझाया गया कि विदेश जाने का सपना केवल आकर्षक वादों या शॉर्टकट पर आधारित नहीं होना चाहिए। सही जानकारी, पात्रता और कानूनी प्रक्रिया को समझकर उठाया गया कदम ही सुरक्षित इमिग्रेशन की मजबूत नींव बन सकता है।

सही जानकारी ही सुरक्षित इमिग्रेशन की पहली सीढ़ी कवीश  कपूर 


सेमिनार के मुख्य वक्ता A Visa Experts के चेयरमैन Kaveesh Kapoor ने कहा कि विदेश जाने की योजना बनाते समय सबसे पहले व्यक्ति को अपने उद्देश्य और पात्रता को समझना चाहिए। पढ़ाई, रोजगार, व्यवसाय अथवा अन्य उद्देश्यों के लिए अलग-अलग वीजा श्रेणियां और कानूनी प्रावधान होते हैं।


उन्होंने कहा कि केवल किसी एजेंट के दावे या आश्वासन के आधार पर इमिग्रेशन संबंधी निर्णय नहीं लेना चाहिए। आवेदक को स्वयं भी यह जानकारी होनी चाहिए कि वह किस वीजा श्रेणी में आवेदन कर रहा है, उसकी पात्रता क्या है और संबंधित देश के कानून के तहत उससे किन दस्तावेजों की अपेक्षा की जाती है।

कवीश कपूर ने बताया कि इमिग्रेशन प्रक्रिया में सही दस्तावेज, तथ्यात्मक जानकारी और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण हैं। किसी भी आवेदन में गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।

“गारंटीड वीजा” जैसे दावों से रहें सावधान सेमिनार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बढ़ते वीजा फ्रॉड और इमिग्रेशन स्कैम के प्रति लोगों को जागरूक करने पर केंद्रित रहा।

कवीश कपूर ने लोगों को ऐसे व्यक्तियों या एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह दी जो 100 प्रतिशत वीजा  “गारंटीड जॉब” या निश्चित सफलता जैसे दावे करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को पैसा देने अथवा महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपने से पहले उसकी विश्वसनीयता और कानूनी स्थिति की जांच करना जरूरी है।

उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि आकर्षक वादों या जल्द विदेश भेजने के दावों के प्रभाव में आकर निर्णय न लें। इमिग्रेशन से जुड़ा प्रत्येक महत्वपूर्ण कदम विश्वसनीय जानकारी और उचित कानूनी मार्गदर्शन के आधार पर उठाया जाना चाहिए।

अमेरिका से यूरोप तक हर देश की इमिग्रेशन नीति अलग कार्यक्रम में अमेरिका के साथ-साथ यूरोप तथा दुनिया के अन्य देशों में शिक्षा, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय करियर से जुड़े इमिग्रेशन विकल्पों पर भी चर्चा की गई।


प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रत्येक देश की अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी, पात्रता मानदंड और कानूनी आवश्यकताएं होती हैं। हर आवेदक की शिक्षा, अनुभव, आर्थिक स्थिति, यात्रा का उद्देश्य और व्यक्तिगत प्रोफाइल अलग होती है। इसलिए किसी अन्य व्यक्ति के लिए उपयुक्त वीजा विकल्प जरूरी नहीं कि दूसरे आवेदक के लिए भी सही हो।कवीश कपूर  का संदेश शॉर्टकट नहीं, सही कानूनी रास्ता चुनें

कवीश कपूर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश में पढ़ाई, नौकरी और अंतरराष्ट्रीय करियर बनाने के अवसर मौजूद हैं, लेकिन इन अवसरों तक पहुंचने के लिए सही जानकारी और कानूनी प्रक्रिया का पालन आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि विदेश जाने की जल्दबाजी में गैरकानूनी रास्ता या शॉर्टकट अपनाना भविष्य के लिए गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है। इसके विपरीत, अपनी योग्यता और लक्ष्य के अनुरूप सही वीजा श्रेणी चुनकर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अधिक सुरक्षित रास्ता है।सपना विदेश जाने का हो सकता है, लेकिन उस सपने तक पहुंचने का रास्ता हमेशा सही और कानूनी होना चाहिए ।  कवीश कपूर 


इमिग्रेशन जागरूकता को आगे भी जारी रखने का उद्देश्य

 वीजा  एक्सपर्ट्स के चेयरमैन कविता कपूर की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को केवल वीजा विकल्पों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें इमिग्रेशन कानूनों, सही प्रक्रिया और वीजा फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक बनाना भी है।

सेमिनार में युवाओं के साथ-साथ विदेश में अपने बच्चों के भविष्य की योजना बना रहे अभिभावकों और अंतरराष्ट्रीय करियर के इच्छुक लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने इमिग्रेशन एवं वीजा प्रक्रिया से जुड़े अपने सवाल भी रखे और विभिन्न कानूनी पहलुओं को समझा।

कार्यक्रम का समापन इसी संदेश के साथ हुआ कि विदेश में बेहतर भविष्य का सपना जरूर देखें, लेकिन उस सपने को पूरा करने के लिए सही जानकारी, सही पात्रता और पूरी तरह कानूनी रास्ते को प्राथमिकता दें।