झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी के बच्चों के साथ SEFI ने मनाया स्वतंत्रता दिवस : अहमद खान




नोएडा (अमन इंडिया ) । सोशियो-इकोनॉमिक एम्पावरमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया (SEFI) एक पंजीकृत  ट्रस्ट ने सेक्टर-18 स्थित झुग्गी-झोपड़ी (JJ) कॉलोनी के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपनी परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा।

इस अवसर पर बच्चों में देशभक्ति, उत्साह और उमंग देखने को मिली। SEFI की ओर से बच्चों को मिठाइयां एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। साथ ही, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण, कविताओं तथा नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों में प्रतिभा, उत्साह और देश के प्रति प्रेम की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर SEFI के उपाध्यक्ष अहमद खान सचिव (प्रशासन) राशिद खान,  वीना चौधरी तथा स्वयंसेवी शिक्षिका झरना दास  उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। सभी के प्रयासों से यह स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों के लिए एक यादगार एवं सार्थक अवसर बन गया।SEFI वंचित बच्चों और समुदायों के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने तथा उन्हें बेहतर एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।