ब्रह्माकुमारीज संस्था एवं फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 ने वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

 


वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सेक्टर-34 के वरिष्ठ नागरिक सम्मानित


नोएडा (अमन इंडिया) । वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सेक्टर-34 के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था एवं फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के संयुक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-34 में किया गया।कार्यक्रम में सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके अनुभव, योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को नमन किया गया। 

फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर हमारी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारी का हिस्सा होना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। 

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन डा वीरेंद्र कुमार बीके रजनी बीके मेघा तनुज कुकरेजा अक्षय पटेल राजीव तोमर सविता केदार सरला ग्रोवर आर सी शर्मा निरोज दास मृंतुंजय कर्माकर सहित बड़ी संख्या में सेक्टर निवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।