सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी का गाजियाबाद में हुआ ज़ोरदार स्वागत

 *प्रेस विज्ञप्ति*


*हमारा लक्ष्य 2027 में समाजवादी सरकार बनाकर प्रदेश में भाईचारा, विकास और सामाजिक न्याय स्थापित करना है।" कुँवर बिलाल बर्नी*



कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और गुलदस्ते से किया अभिनंदन


नोएडा /गाजियाबाद (अमन इंडिया ) । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय जनसेवक एवं नोएडा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष   *कुँवर बिलाल बर्नी* का निजी कार्यक्रम में गाजियाबाद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रात के समय जैसे ही कुँवर बिलाल बर्नी गाजियाबाद  में पहुंचे, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर और गले मिलकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में "सपा जिंदाबाद, बिलाल बर्नी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामजिक कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कुँवर बिलाल बर्नी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी।

स्वागत समारोह के दौरान कुँवर बिलाल बर्नी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा "हमारा लक्ष्य 2027 में समाजवादी सरकार बनाकर प्रदेश में भाईचारा, विकास और सामाजिक न्याय स्थापित करना है।

उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना और आश्वासन दिया कि सड़क, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को पार्टी मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित हाजी कफ़ील चौहान , हाजी फ़िरोज़ खलीफा , कुँवर अतहर अली, बड़े बाबू ,अलीजान सैफ़ी, शम्सुल सैफी आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।