नोएडा महानगर ने इस्तीफे को विजय उत्सव के रूप मे कांग्रेस ने कार्यालय पर मनाया


नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने और धरना दे रहे छात्रों के  हौसले को  सलाम करते हुए विजय उत्सव सैक्टर 52 स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। कार्यालय को पुलिस ने घेरने के बावजूद कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद रहे। इस अवसर पर ढोल बजाकर एवं मिठाई खिलाकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने पर खुशी मनाई गई। अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि अब इस्तीफा देने की बारी गृहमंत्री ओर प्रधानमंत्री की आने वाली है। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में अध्यक्ष मुकेश यादव, स्टेट सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर पवन शर्मा, वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, पीसीसी यतेन्द्र शर्मा, राजकुमार भारती, संगठन मंत्री ललित अवाना, संजय तनेजा, एस एस सिसोदिया, राहुल पांडेय, दयाशंकर पांडेय, चरण सिंह यादव, शिवानी पवार, पंकज वाल्मीकि, सुरेंद्र रावत, पदमाकर तिवारी, अरुण प्रधान, सतीश पांचाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।