एनएमआईपीएल ने वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया
नोएडा (अमन इंडिया ) । निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 एनएम का टर्बो परफॉर्मेंस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।
वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। नई निसान टेक्टोन का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। टेक्टोन इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।
निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में निसान की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है। टेक्टोन हमारी वन कार, वन वर्ल्ड फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है। यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है, भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। इससे एक ग्रोथ इंजन और एसयूवी प्रोडक्शन हब के रूप में निसान के लिए भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।
निसान और इनफिनिटी के डीवीपी-प्रेसिडेंट (मिडल ईस्ट, केएसए, इंडिया एंड सीआईएस) थियरी सबाग ने कहा टेक्टोन हमारी क्षमताओं का मजबूत उदाहरण है। इसके माध्यम से ग्लोबल एसयूवी एक्सीलेंस को भारत में लाया गया है। नई ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद अब नई निसान टेक्टोन का वर्ल्ड प्रीमियर भारत में हमारी वापसी की रणनीति को और गति देने वाला तथा हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने वाला है। बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक तकनीक और दमदार एसयूवी कैरेक्टर के साथ टेक्टोन आज के ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप तैयार की गई है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, "भारत में निसान की वापसी अब मजबूत रूप ले रही है। बेहतर उत्पाद रणनीति, नेटवर्क के विस्तार और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ हमारी इस रणनीति की इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। टेक्टोन हमारे इस नए सफर का प्रमुख उदाहरण है। इसे कमांडिंग प्रजेंस, प्रीमियम लग्जरी, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत में बनी है और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह तैयार है।"
टेक्टोन के साथ निसान अपने एसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की वन कार, वन वर्ल्ड फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।
नई टेक्टोन केवल एक नई सी-एसयूवी नहीं है, बल्कि भारत में निसान की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, निसान की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।