नोएडा (अमन इंडिया ) । हरेंद्र शर्मा बने जिला गौतमबुद्धनगर कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष।बिशनपुरा सेक्टर 58 नोएडा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश के अंदर खेल कूद प्रकोष्ठ के जिला व शहर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की। इसी क्रम में जिला गौतमबुद्धनगर कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में
नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर के कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा जी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि हरेंद्र शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर जिला गौतमबुद्ध नगर में खेलकूद से संबंधित सभी विषयों पर कार्य किया जाएगा। खेलकूद से संबंधित सभी युवाओं और सभी वर्ग के लोगों को खेलकूद, वह स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई जाएगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी का धन्यवाद करते हुए यह संकल्प लिया कि जिला गौतमबुद्ध नगर मे
खेलकूद से संबंधित सभी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए जल्द ही जिले के अंदर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर, कांग्रेसी नेता रिजवान चौधरी, रामकुमार शर्मा, आरके प्रथम, जितेन्द्र चौधरी, कैप्टन हर्लिन बाजवा, हसमतराणा, चांद मोहम्मद,नरेश यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।