कांग्रेस के नेता यतेन्द्र शर्मा एवं लियाकत चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर से की शिष्टाचार भेंट


नोएडा (अमन इंडिया) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा नोएडा ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रेरणास्रोत मार्गदर्शक एवं संघर्षशील नेता धीरज  गुर्जर  से शिष्टाचार भेंट कर उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा नोएडा विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायक रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह प्रभारी लियाकत चौधरी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान धीरज गुर्जर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

यतेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।