स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद (नेताजी) जी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन



नोएडा (अमन इंडिया) । स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद (नेताजी) जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नोएडा के सेक्टर 8, 9 एवं 10 तिराहे पर श्रद्धांजलि स्वरूप भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को शरबत वितरित कर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन एवं परवेज़ द्वारा किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद (नेताजी) जी के समाजसेवा, जनहित एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित प्रमोद शर्मा, बागपत कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर जनाब लियाकत चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, महासचिव दयाशंकर पांडेय, हाजी सगीर, अमजद हुसैन कल्लू, मोहम्मद जियाउल हक, बिजेंद्र, आसिफ, महेंद्र मुखिया, असलम, इकरार नवी, ओसामा, राम लायक शर्मा, बंटू, अनीश, सुमित जाटव, मौलाना आजाद, गुलफाम, हसमत राणा, युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष जावेद खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद (नेताजी) जी के बताए हुए सेवा, भाईचारे और जनकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा उनकी पावन स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।