नोएडा (अमन इंडिया) । फोर्टिस अस्पताल नोएडा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने परिसर में वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता पहल का आयोजन कर पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा ज़ोन-1 की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए स्वस्थ भविष्य के लिए सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस पहल में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी सक्रिय भागीदारी की जिनमें डॉ. राहुल गुप्ता, सीनियर डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी; डॉ. शैलेंद्र गोयल, डायरेक्टर यूरोलॉजी; डॉ. ज्योति बाला शर्मा, डायरेक्टर न्यूरोलॉजी; डॉ. अंजना सिंह, डायरेक्टर – प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग; डॉ. बी. डी. पांडेय, डायरेक्टर रूमेटोलॉजी; डॉ. अनुराग अग्रवाल, अतिरिक्त डायरेक्टर एवं प्रमुख इमरजेंसी मेडिसिन एवं ट्रॉमा; तथा डॉ. शिवम कालिया, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों और कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया तथा यह संदेश दिया कि पर्यावरण का स्वास्थ्य और मानव स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा एक सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का वचन लिया।
फोटो कैप्शन फोर्टिस अस्पताल, नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण अभियान में मुख्य अतिथि सुश्री मनीषा सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, ज़ोन-1, नोएडा, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ पौधारोपण करती हुईं।