सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाया वरिष्ठ समाजवादी नेता वीर सिंह यादव का जन्मदिन
समाजवादी पियाऊ शिविर का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं ने 2027 मिशन की तैयारी का लिया संकल्प
नोएडा (अमन इंडिया) । समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट कार्यालय में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व लोकसभा प्रभारी एवं गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ समाजवादी नेता वीर सिंह यादव का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान वीर सिंह यादव ने समाजवादी पियाऊ शिविर का शुभारंभ भी किया। भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू किए गए इस जनसेवा अभियान का उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
अपने संबोधन में वीर सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों एवं छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाली पार्टी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अभी से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं, ताकि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव सुनील चौधरी तथा वरिष्ठ नेता मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के उपरांत महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। महासचिव विकास यादव एवं मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में समाजवादी पियाऊ शिविरों का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सुनील चौधरी, विकास यादव, भीष्म यादव, मनोज चौहान, देवेंद्र गुज्जर, देवेंद्र अवाना, नरेंद्र शर्मा, राणा मुखर्जी, उदय सिंह, इंदरजीत सिंह, रामवीर यादव, रविंद्र यादव, ओमपाल राणा, विपिन चौहान, प्रेमपाल चौहान, गौरव कुमार यादव, शाहिद उस्मानी, रियासत अंसारी, नकुल चौहान, सोनू त्यागी, बबली शर्मा, गीता बौद्ध, शालिनी खड़ी, रेणुका माइटी, उदयवीर प्रधान, नरेश प्रधान, प्यारेलाल यादव, अमित यादव, अमित अंबावता, ओमवीर नेताजी, धनपाल यादव, कृपा शंकर यादव, राकेश यादव, कृष्णा गर्ग, मोहित यादव, टीटू यादव, सूरज राणा, जितेंद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, अशोक गुप्ता, रामराज कुशवाहा, राम अवतार, हरपाल सिंह, महेश जाटव, नीर अवाना, अमित सिंह, भानु शर्मा एवं ब्रह्मपाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।