फोनरवा ने निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मीठे शरबत का आयोजन किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) द्वारा फोनरवा कार्यालय, सेक्टर-52 के बाहर मीठे शरबत का शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नवाब सिंह नागर, महेश चौहान, विपिन मल्हन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने लोगों को मीठा जल पिलाकर सेवा कार्य में भाग लिया।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस शिविर में हजारों लोगों को शीतल मीठा जल वितरित किया गया। यह आयोजन जनसेवा, सामाजिक सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के. के. जैन, त्रिलोक शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, श्याम सिंह यादव, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, जी. एस. सचदेवा, ओमवीर बंसल, कोसिंदर यादव, भूषण शर्मा, वी. एस. नेगी, गोविंद शर्मा, वी. के. कपूर, सुशील यादव, टी. सी. गौड़, जंतर सिंह, सतनारायण गोयल, नीरज शर्मा, रामपाल भाटी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।