पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों की रक्षा अहम

 


गौतमबुद्धनगर (अमन इंडिया ) । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर  लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु "OPERATION INVICTUS / ऑपरेशन अपराजेय” की कार्ययोजना प्रारंभ की गई है।

“ऑपरेशन अपराजेय” के अंतर्गत निम्न प्रमुख बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

-कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रत्येक थाना में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का विवरण, उनके माता-पिता/अभिभावकों का नाम एवं पता का रिकॉर्ड संपूर्ण गोपनीयता के साथ तैयार किया जाएगा।

-संबंधित महिला बीट अधिकारी के कर्तव्य लिस्ट में इसे जोड़ा जा रहा है वह प्रत्येक 15 दिवस में बच्चों/ अभिभावकों तथा केयर टेकर से संपर्क कर उनकी कुशल-क्षेम की जानकारी ली जाएगी।

-आवश्यकता होने पर बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षित अस्पताल में समुचित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

-सभी बच्चों को उनकी स्थिति के अनुसार आपातकालीन नंबर 'Dial-112' एवं 'Child Helpline No.- 1098' के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

-मिशन शक्ति केंद्र द्वारा बच्चों की देखभाल हेतु नियुक्त केयर टेकर का संपूर्ण विवरण एवं उनके द्वारा देखभाल किए जा रहे बच्चों की सूची का रिकॉर्ड रखा जाएगा तथा केयर टेकर का 15 दिवस में चरित्र सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

-बच्चों की सुरक्षा एवं गरिमा से संबंधित किसी भी प्रकार की संभावित घटनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।

-दिव्यांग बच्चों की देखभाल हेतु अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर 'Neighbourhood Security Plan' भी तैयार किया जाना प्रस्तावित है।

-दिव्यांग बच्चों अथवा उनके अभिभावकों की सहायता, शिकायत एवं परामर्श हेतु पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8595902539 जारी किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर संबंधित समस्याओं की सूचना दी जा सकती है, जिस पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

-कार्ययोजना के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कुल 1645 स्पेशल  नीड  के बच्चों को चिन्हित किया गया है। इन बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण, स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने हेतु नियमित निगरानी, संवाद एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। 

-यह ऑपरेशन महिला बीट अधिकारियों द्वारा संचालित किया जाएगा, इसके लिए मैक्स  हॉस्पिटल नोएडा, एमिटी  यूनिवर्सिटी के संबंधित विभाग के विशेषज्ञों द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को इस सप्ताह व्यावहारिक प्रशिक्षण, सॉफ्ट  स्किल  ट्रेनिंग  दी जाएगी। तदोपरांत यह कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

-उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह कार्ययोजना दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रयास है। इसके माध्यम से बच्चों की नियमित देखभाल, निगरानी एवं अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे उनके समग्र कल्याण एवं सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।