- नेशनल कैंसर सरवाइवर्स दिवस के अवसर पर 50 से अधिक कैंसर सरवाइवर्स, केयरगिवर्स और क्लीनीशियंस ने मिलकर मनाया जिंदगी और संकल्पशक्ति का उत्सव, कैंसर से आगे की राह पर केंद्रित चर्चाओं पर रहा जोर
नोएडा (अमन इंडिया) । फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने कैंसर रोगियों के लिए सर्वांगीण देखभाल और उपचार सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, स्कार्स टू ग्लोरी के साथ मिलकर कैंसर सरवाइवर्स बैठक - ‘बियॉन्ड कैंसर: स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ का आयोजन किया जिसमें कैंसर सरवाइवर्स के साहस, जज़्बे और उनकी दृढ़ संकल्पशक्ति का उत्सव मनाया गया। इस बैठक में, 50 से अधिक कैंसर सरवाइवर्स, उनके केयरगिवर्स तथा हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया और कैंसर से आगे के जीवन पर केंद्रित महत्वपूर्ण विषयों, कैंसर से बचने के बाद जीवन की राह, भावनात्मक स्वास्थ्य, पुनर्वास और दीर्घकालिक सेहत पर केंद्रित चर्चा में बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे।
दुनियाभर में हर साल जून माह के पहले रविवार को मनाया जाने वाला नेशनल कैंसर सरवाइवर्स दिवस इस संदेश को जोरदार तरीके से प्रसारित करता है कि कैंसर के बाद भी जिंदगी न केवल संभव है, बल्कि यह सार्थक, उपयोगी, तथा सशक्त बनाने वाली भी हो सकती है। इस आयोजन के मंच पर कैंसर सरवाइवर्स ने अपने प्रेरक सफर को साझा किया तथा इसी प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहे अन्य लोगों के साथ उन्हें जुड़ने का भी अवसर मिला। इस तरह के आयोजन परस्पर सहयोगी कम्युनिटी का हिस्सा बनने और एक-दूसरे से हिम्मत हासिल करने का अवसर देते हैं।
इस दौरान, कैंसर सरवाइवर्स ने अपने-अपने अनुभवों और उपचार के सफर को साझा किया, विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चाएं की गई और साथ ही, कैंसर सरवाइवर्स को सम्मानित भी किया गया। बैठक के दौरान, स्ट्रैस मैनेजमेंट, माइंडफुलनेस, भावनात्मक दृढ़ता तथा संपूर्ण स्वास्थ्य पर केंद्रित इंटरेक्टिव वैलनेस वर्कशॉप में प्राणायाम और ध्यान के सत्र भी आयोजित किए गए।
फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के कई जाने माने ओंकोलॉजिस्ट एवं स्पेश्यलिस्ट इस अवसर पर उपस्थित थे जिन्होंने कैंसर उपचार, सरवाइवरशिप केयर, रीहेबिलिटेशन, न्यूट्रिशन, इमोशनल हेल्थ तथा दीर्घकालिक आधार पर फौलो-अप के महत्व पर बातचीत की। एक्सपर्ट पैनल में डॉ. रजत बजाज, डायरेक्टर, मेडिकल ओंकोलॉजी; डॉ जलज बख्शी, डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी; डॉ कबीर रहमानी, डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी; डॉ अनीता मलिक, डायरेक्टर, रेडिएशन ओंकोलॉजी; डॉ दीपक कुमार जैन, डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी; डॉ ज्योति आनंद, एसोसिएट डायरेक्टर, मेडिकल ओंकोलॉजी; डॉ प्रियांशी पचौरी, कंसल्टेंट, हेमेटोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन; तथा डॉ नमिता नादर, चीफ डायटीशियन शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए डॉ. रजत बजाज, निदेशक, मेडिकल ऑन्कोलॉजी फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने कहा“कैंसर सर्वाइवरशिप केवल उपचार तक सीमित नहीं है। यह जीवन में आत्मविश्वास को पुनः स्थापित करने, जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और एक सहयोगी समुदाय के साथ नई शक्ति प्राप्त करने की यात्रा है। इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य कैंसर से उबर चुके लोगों का सम्मान करना और समग्र देखभाल के महत्व को रेखांकित करना है, जो उनके शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य का ध्यान रखती है और इस प्रकार उन्हें हमारे सबसे प्रिय ‘कैंसर वॉरियर्स’ बनाती है।
डॉ. जलज बक्शी निदेशक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने कहा कैंसर से उबर चुके लोग असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। ऐसे मंच न केवल उनकी प्रेरणादायक यात्रा का उत्सव मनाते हैं, बल्कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर फॉलो-अप देखभाल, पुनर्वास, भावनात्मक सहयोग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को भी मजबूत करते हैं।
मोहित सिंह, जोनल डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने कहा “यह कार्यक्रम रोगियों की कैंसर यात्रा के हर चरण में उनके साथ खड़े रहने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है निदान और उपचार से लेकर सर्वाइवरशिप तथा दीर्घकालिक स्वास्थ्य एवं कल्याण तक।