नोएडा (अमन इंडिया ) । ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने 25,000 रुपये के सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन, वनप्लस एन6 लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन में अब तक की सबसे दमदार 8,000 एम.ए.एच की बैटरी दी गई है। इसका मतलब है कि अब बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद यूजर्स इसे तीन दिन तक बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही एक स्लीक और रिफाईंड फॉर्म फैक्टर में पेश किया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज डिस्प्ले के साथ ऑक्सीजनओएस 16 दिया गया है। एन6 प्रीमियम परफॉर्मेंस, डिजाईन और बेहतरीन व्यूईंग अनुभव के साथ कई दिन चलने वाली पॉवर के साथ आ रहा है। इसलिए वनप्लस एन6 अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रहा है।
लंबी चलने वाली बैटरी : वनप्लस एन6 में 8,000 एम.ए.एच की दमदार बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने के बाद 12.8 घंटे तक गेमिंग, 35 घंटे तक सोशल ऐप्स और 24 घंटे तक यूट्यूब चलाने के लिए पर्याप्त है। इसका स्टैंडबाय टाईम 906 घंटे है। इसके साथ अपने सेगमेंट का सबसे बेहतर 45वॉट का सुपरवूक चार्ज दिया गया है, जो केवल 47 मिनट में स्मार्टफोन को 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। पाँच मिनट की चार्जिंग के बाद यूजर लगभग दो घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें नाईट चार्जिंग मोड भी है, जो लंबे समय तक बैटरी हैल्थ को बनाकर रखता है। बायपास चार्जिंग की मदद से हैवी यूज के वक्त भी डिवाईस कूल रहती है। वहीं, 5 वॉट की रिवर्स चार्जिंग की मदद से वनप्लस एन6 को एक पॉवर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 1600 चार्ज सायकल और 7 साल की बैटरी हैल्थ गारंटी के साथ आता है। यानी अगर इस स्मार्टफोन को रोज इस्तेमाल किया जाए, तो सात साल के बाद इसकी 80 प्रतिशत से अधिक बैटरी कैपेसिटी बची रहेगी।
प्रीमियम डिजाईन। ड्यूरेबल स्मार्टफोन। : वनप्लस एन6 बिल्कुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह दिखता है। इसके स्मूथ कर्व, फ्लैट डिस्प्ले और राउंडेड किनारे इसे सुंदर लुक देते हैं। साथ ही, एक विशेष स्क्वैयर रियर कैमरा मॉड्यूल और फ्रेश मिंट या मिडनाईट ग्रीन की फिनिशिंग इसे और अधिक आकर्षक बनाते हैं। यह स्मार्टफोन जितना बाहर से ड्यूरेबल है, उतना ही अंदर से भी है। यह एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिटरी ग्रेड सर्टिफाईड डिवाईस है। इसलिए यह बहुत ज्यादा तापमान में, धूल या सॉल्ट से लगने वाली जंग से और लगातार 25 बार गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। वनप्लस एन6 आर्मरशेल प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आता है। इसलिए इसके किनारे काफी मजबूत हैं, इसमें एयरबैग कुशनिंग दी गई है, इसका ग्लास काफी कठोर है और यह एक मजबूत एल्युमीनियम फ्रेम के अंदर स्थित है। यानी यह 1.8 मीटर तक की ऊँचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। साथ ही, यह धूल और पानी के रजिस्टैंस के लिए आईपी65 रेटिंग के साथ आता है।
स्मूथनेस, जिस पर सभी कर सकते हैं भरोसा : ऑक्सीजन ओएस 60 महीने तक फ्लुएंट ऑपरेशस संभव बनाता है। यह डिवाईस की पूरी लाईफसायकल में सिस्टम को रिस्पॉन्सिव और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाकर रखता है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 एपेक्स चिपसेट और 12 जीबी तक की डायनैमिक रैम दी गई है। साथ ही, सिस्टम को कूल रखने के लिए इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 5,300मिमी2 का वेपर चैंबर है। शानदार विज्युअल के लिए इसमें 6.8 इंच का 120 हर्ट्ज डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,200 निट्स की पीक ब्राईटनेस प्रदान करता है। इसलिए धूप में भी डिस्प्ले बिल्कुल साफ और स्पष्ट दिखाई देता है।
सबसे बेहतर क्लैरिटी : वनप्लस एन6 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही, इसमें ड्युअल-व्यू वीडियो के साथ 1080पी/60एफपीएस की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इमेजिंग में मदद करने के लिए इसमें कई ए.आई टूल्स भी दिए गए हैं। जैसे, परफेक्ट शॉट सबसे बेहतर एक्सप्रेशन लेता है। ए.आई अनब्लर गतिशील सब्जेक्ट्स की शार्पनेस बढ़ा देता है। ए.आई इरेजर एक ही टैप में अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को फ्रेम में से हटा देता है। वहीं, ए.आई रिफ्लेक्शन इरेजर ग्लेयर को कम कर देता है। इसके अलावा, कंपोजिशन, टैक्सचर की शार्पनेस और स्किन टोन की रेंडरिंग के लिए इसमें ए.आई रिकंपोज, ए.आई डिटेल बूस्ट और ए.आई पोर्ट्रेट ग्लो हैं।