नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के द्वारा जेवर में एक मासूम गोपाल शर्मा की हत्या होने पर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके दुख में शामिल होने के लिए जाना चाहता था लेकिन पुलिस की तानाशाही ने कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर को रात से ही हाउसरेस्ट कर लिया। पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि हम लोग दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटना चाहते थे लेकिन पुलिस द्वारा रात से ही कांग्रेस के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर दिनेश अवाना, पीसीसी सदस्य गौतम अवाना और पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर वहां जाने से रोका गया।