नोएडा (अमन इंडिया ) । राष्ट्रीय परशुराम परिषद व परशुराम स्वाभिमान सेना के IT सह संयोजक सुशील पंडित ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ मुकदमा लिखवाया ।
सुशील पंडित ने कहा कि समाज की भावनाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की है जो की अत्यंत सराहनीय है
सुशील पंडित ने कहा कि राजकुमार भाटी सपा के आधिकारिक प्रवक्ता हैं, और उनके बोल अधकारिक रूप से सपा के बोल हैं, क्या ये अखिलेश यादव जी के बोल हैं? अखिलेश जी को तत्काल कार्यवाही करते हुए राजकुमार भाटी को हमेशा के लिए बाहर निकलना चाहिए।
ब्राह्मणों के रोष के बाद यू टर्न लेटे हुए राजकुमार भाटी ने हाथ जोड़कर ब्राह्मण समाज से माफ़ी मांगी
पूर्व में भी सनातन विरोधी और भगवान के खिलाफ क़र चुके हैं विवादित टिपण्णी समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई है अभद्र टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण व अन्य सभी समाज के लोगों ने नोएडा के थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी... राष्ट्रीय परशुराम परिषद व परशुराम स्वाभिमान सेना व राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रमुख लोगों ने 24 थाने का किया घेराव.. मुकदमे की तहरीर दी।
राजेश प्रधान बरोला सुनील पंडित गुलावली महेश शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रेटर नोएडा, सुशील, सिंगा पंडित ग्रेटर नोएडा,अटल भाटी, गौरव नंबरदार, मनीष दादरी, कालू पंडित बरौला, अतुल भाटी, साधना शर्मा, दीपेश पंडित,पिंटू शर्मा, मनवीर शर्मा प्रमुख समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि विगत दिनों राजकुमार भाटी द्वारा एक सार्वजानिक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है हालांकि सर्व समाज और ब्राह्मण समाज के रोष के बाद भाटी ने यू टर्न लेते हुए ब्राह्मण समाज से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी है.. जिसका 2 वीडियो उन्होंने आपने सोशल मीडिया पर डाला है।