महानगर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की


 नोएडा (अमन इंडिया ) । महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय बी 46 सैक्टर 52 में श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने नेहरू जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा पंडित नेहरू द्वारा किए गए कार्यो को याद किया। 

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने नेहरू को याद करते हुए बताया कि पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है, जिन्होंने देश में आईआईटी (IIT), एम्स (AIIMS) और योजना आयोग जैसे बुनियादी वैज्ञानिक व औद्योगिक संस्थानों की नींव रखी। 

स्टेट कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया पवन शर्मा ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि पंडित नेहरू कहा करते थे कि “देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। ये हम अलग अलग धर्म पर चलें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए …सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।” 

पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा ने गोष्ठी में भाग लेते हुए कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले, लोकतांत्रिक मूल्यों के अडिग प्रहरी, वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्गदर्शक, ‘विविधता में एकता’ के विचार को जन-जन तक पहुँचाने वाले, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।

ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि नेहरू जी की  दूरदर्शी सोच, संस्थाओं के निर्माण की प्रतिबद्धता और प्रगतिशील नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। 

उर्मिला चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू जी के अमूल्य योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना अधूरी है।गोष्ठी के बाद महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव को एक प्रतिनिध मंडल के साथ जेवर में एक पीड़ित परिवार जिनके बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी उनसे मिलने जाना था लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा गोष्ठी के समय ही कार्यालय को घर लिया गया तथा पदाधिकारियों जबरन रोक दिया गया। 

आज की गोष्ठी में शामिल पदाधिकारियों में मुकेश यादव, पवन शर्मा,   फिरे सिंह नागर, संजय तनेजा, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, एस एस सिसोदिया, डॉ सीमा, उर्मिला चौधरी, कैप्टन पीएस रावत, ओमवीर उपाध्याय, पंकज वाल्मीकि, सतीश एवं अरुण सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।