पांच साल में एक लाख वालंटियर बनाने के लक्ष्य के साथ नोएडा आई केयर का आगाज
नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा आई केयर जन-अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर को स्वच्छ, संवेदनशील, जागरूक एवं सहभागी नागरिकता की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य से किया गया। यह पहल केवल किसी एक संस्था का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नोएडावासी की सामूहिक जिम्मेदारी और जनआंदोलन के रूप में सामने आई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों जिसमें कॉरपोरेट्स, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, अस्पताल, सामाजिक संगठन, युवा एवं जागरूक नागरिकों—की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी से आनंद चौहान नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महासचिव महेश सक्सेना, डॉ. प्रभात कुमार, दिलीप पटेल, डॉ. अमित मुखर्जी एवं प्रभाकर वत्स सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्धारित पाँच प्रमुख फोकस एरिया पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार के द्वारा शपथ भी दिलाई गई। साथ ही इस संकल्प के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों से हस्ताक्षर भी कराए गए, जिससे उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर, अनुशासित एवं संवेदनशील बनाने के अपने संकल्प को औपचारिक रूप दिया। लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी स्वच्छ शहर, सशक्त सभ्यता एक साफ़ शहर केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं होता बल्कि यह जागरूक नागरिकों, स्वस्थ समाज और सशक्त सभ्यता की पहचान होता है। इसी भावना के साथ नोएडा लोकमंच ने यह पह की है इस दौरान कवि विनोद पांडेय ने बताया कि पांच साल में एक लाख वालंटियर जोडने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को जिसने भी देखा उसने जमकर तारीफ की लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस मुहिम की तारीफ हो रही है वही महेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस बेहतर मुहिम में जुडने की अपील की ।