ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) ।वीर सम्राट महाराज पृथ्वीराज चौहान जी की जन्मजयंती पर सेवा एवं सम्मान का आयोजन ।वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर सम्राट महाराज पृथ्वीराज चौहान जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर दिनांक 16 मई को क्षत्रिय परिवार सेक्टर 2 एवं 3, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में खैरपुर गोलचक्कर के निकट भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए मीठे जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस पुण्य अवसर पर सैकड़ों राहगीरों को शीतल एवं मीठा जल पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने महाराज पृथ्वीराज चौहान जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज सेवा और एकता का संकल्प लिया।
इस सफल आयोजन में क्षत्रिय परिवार के प्रवीण सोलंकी, विवेक चौहान, पंकज सिंह, मुकुल चौहान, रितेश सिंह, विकास सिंह राठौड़, चंद्रशील, धर्मेंद्र सिंह, नीरज सिंह, अशोक चौहान, अमित सिंह, अनामिका सिंह, निशा सिंह, एम.पी. सिंह तोमर, महिपाल सिंह, एम.पी. सिंह, एच.आर. सिंह, कपिल तोमर, ऋषिपाल सिंह, अनिल प्रताप एवं हरपाल सिसोदिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
साथ ही राजपूताना महासभा से अध्यक्ष सत्यपाल चौहान एवं कोषाध्यक्ष ललित चौहान तथा आरडब्ल्यूए से अध्यक्ष नीरज खारी, रवींद्र सिंह, मोहन सिन्हा एवं ज्योति शर्मा , एन.के. त्यागी, सुशील चौधरी, देवराज तिवारी, अकरम चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बने।