किआ इंडिया ने ग्राहक अनुभव की प्रतिबद्धता मजबूत की, देशव्यापी समर रेडीनेस सर्विस कैंप शुरू



·         उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से देशव्यापी शुरुआत


·         गर्मियों में बिना किसी परेशानी के ड्राइव सुनिश्चित करने के लिए वाहन की मुफ्त 20-पॉइंट स्‍वास्‍थ्‍य जांच और ए/सी प्रदर्शन मूल्यांकन


·         सर्विस, एक्सेसरीज और रोडसाइड असिस्टेंस पर विशेष लाभ, जो स्‍वामित्‍व के मूल्‍य को बढ़ाते हैं


·         सर्टिफाइड प्री-ओन्ड (सीपीओ) मूल्यांकन और रेफरल कार्यक्रमों सहित ग्राहक जुड़ाव पहलें


·         497 किआ अधिकृत वर्कशॉप्स में आयोजित, जिसमें संपूर्ण उत्पाद पोर्टफोलियो को कवर किया जाता है


नई दिल्ली (अमन इंडिया) । किआ इंडिया ने आज अपने देशव्यापी समर रेडीनेस सर्विस कैंप की शुरुआत की घोषणा की। यह कैंप 6 अप्रैल से 12 मई 2026 तक चलेगा। देशभर के 497 किआ अधिकृत वर्कशॉप्स में आयोजित यह कैंप किआ-प्रशिक्षित तकनीशियनों के जरिए वैश्विक स्तर की सर्विस देगा, ताकि देशभर के ग्राहक भीषण गर्मी के महीनों में सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए तैयार रह सकें। यह पहल एक बेहतरीन और प्रीमियम ओनरशिप अनुभव देने की किआ इंडिया की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप, किआ समर रेडीनेस कैंप बेहतर सुविधा, वाहन की पूरी देखभाल और अतिरिक्त लाभों पर केंद्रित है। यह बिक्री के बाद भी संपूर्ण ब्रांड अनुभव को बेहतर बनाने की किआ की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।


इस समर रेडीनेस कैंप में कई तरह की सर्विस पेश की जाती हैं, जिसमें 20-पॉइंट वाहन निरीक्षण और एसी प्रदर्शन मूल्यांकन शामिल है। इसके साथ ही एसी केयर, एक्सेसरीज और रोडसाइड असिस्टेंस प्लान्स पर लक्षित लाभ भी दिए जाएंगे। गुणवत्ता आश्वासन उपायों और 'सेल्स थ्रू सर्विस' पहलों के साथ यह कार्यक्रम ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने और संपूर्ण ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

इस पहल के बारे में किआ इंडिया के सीनियर वीपी, सेल्स एंड मार्केटिंग अतुल सूद ने कहा किआ इंडिया में हमारा लक्ष्य सिर्फ विश्वस्तरीय वाहन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्राहकों को गाड़ी चलाने और उसके रखरखाव का एक शानदार अनुभव देना भी है। हमारा यह समर रेडीनेस कैंप ग्राहकों की पहले से देखभाल करने के हमारे वादे को पूरा करता है। इससे ग्राहकों को गर्मियों की दिक्कतों से बचने में मदद मिलेगी और उनका सफर सुरक्षित और आरामदायक बनेगा। ऐसी कोशिशों से हम अपने ग्राहकों का भरोसा और उनके साथ अपने दीर्घकालिक संबंध और मजबूत करते रहेंगे।समर रेडीनेस सर्विस कैंप किआ इंडिया के देशभर में मौजूद डीलर नेटवर्क के माध्यम से आयोजित किया जाएगा और यह किआ इंडिया के पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो पर ।

24 – 30 अप्रैल 2026 दक्षिण 6 – 12 मई 2026 यह कैंप ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मुफ्त सेवाएं, लाभ और जुड़ाव गतिविधियां पेश करता है:

वाहन की स्वास्थ्य जांच समर रेडीनेस और एसी परफॉरमेंस: गर्मियों की तैयारियों और एयर-कंडीशनिंग दक्षता पर केंद्रित व्यापक 20-पॉइंट निरीक्षण किया जाएगा।

कार केयर सर्विसेज एसी और समर केयर: एसी कार केयर ट्रीटमेंट पर 20% तक का लाभ, जो भीषण गर्मी के दौरान बेहतर ठंडक सुनिश्चित करता है।

सर्विस प्रोग्राम और मूल्यवर्धित पेशकशें एक्सेसरीज: वाहन को अपनी पसंद के अनुसार सजाने-संवारने के लिए चुनिंदा ओरिजिनल एक्सेसरीज पर न्यूनतम 5% का लाभ।

आरएसए रिटेल: ग्राहकों की निश्चिंतता के लिए रिटेल रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) प्लान्स पर 10% का लाभ।

ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनानामुफ्त टॉप वॉश: सभी प्रतिभागी वाहनों के लिए मुफ्त एक्सटीरियर टॉप वॉश, जो संपूर्ण सर्विस अनुभव को बेहतर बनाता है।गुणवत्ता आश्वासन: निरंतर सर्विस मानकों को सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता अभियानों का क्रियान्वयन।

सेल्स थ्रू सर्विस

सीपीओ मूल्यांकन एवं रेफरल: किआ सीपीओ नेटवर्क के जरिए पारदर्शी मूल्यांकन किया जाएगा। इससे प्रतिस्पर्धी कीमत पर वाहन का स्वामित्व बदलना आसान होगा और ग्राहकों को एक्सचेंज के बेहतर मौके मिलेंगे।

समर रेडीनेस कैंप को आगामी गर्मी के मौसम की विशिष्ट चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी किआ वाहन गर्मी का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हों और ग्राहकों को एक सहज और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव मिले। ऐसी निरंतर पहलों के माध्यम से किआ इंडिया अपनी बिक्री के बाद की सेवाओं के तंत्र को मजबूत करता रहा है, जिससे अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए निरंतर प्रीमियम और भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव सुनिश्चित होता है।