विधायक विनय वर्मा ने तीन अप्रैल को सभी स्वर्णकार समाज से फरीदाबाद पहुंचे की अपील की
• Akram Choudhary
नोएडा /एनसीआर (अमन इंडिया ) । विनय वर्मा विधायक शोहरतगढ़ ने तीन अप्रैल को सभी स्वर्णकार समाज के सम्मानितजन को फरीदाबाद जरूर पहुंचे के लिए निवेदन किया और कहा कि आप हम सब मिलकर पूरा समाज एक परिवार है । परिवार एकजुट रहता है तो ताकत बढ़ती है। आप सभी से मेरी इस अपील को ही निमंत्रण समझकर अपना कार्यक्रम बना लें। आप आयेंगे तो समाज की ताक़त बढ़ेगी। एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं। आइए समाज के लिए हम सभी एकजुट हों। हमारी एकजुटता से स्वर्णकार समाज नई ऊँचाई तक पहुँचेगा।