नोएडा (अमन इंडिया ) । भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा आयोजित रंगो उत्सव होली मिलन कार्यक्रम अदिरा बैंक्विट बोटैनिकल गार्डन नोएडा में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, पूर्व विधायिका विमला बाथम, कृषि अनुसंधान के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु सुदन दादू एवं शहर की संस्थाओं के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी, फूलों की होली और होली के गीतों पर नृत्य के साथ सांस्कृतिक आयोजन हुआ। अध्यक्ष देवेंद्र गंगल,सचिव रामरतन शर्मा , कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल महिला सहभागिता संयोजिका कंचन गुप्ता एवं समस्त कार्यकारणी सदस्य पूर्व अध्यक्ष जन, और मातृ शक्ति उपस्थिति थे ।
भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा आयोजित रंगो उत्सव होली मिलन कार्यक्रम अदिरा बैंक्विट में धूमधाम से मनाया
• Akram Choudhary