नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने संजय जैन अध्यक्ष के प्रतिनिधित्व में नोएडा प्राधिकरण में कृष्णा करुणेश सी. ई.ओ. नोएडा अथॉरिटी, सतीश पाल ए. सी.ई.ओ., वंदना त्रिपाठी ए. सी.ई.ओ. को पुष्प गुच्छ एवं व्यापार मंडल का सम्मान प्रतीक भेंट कर औपचारिक मुलाकात की एवं उद्यमियों, व्यापारियों, उनके कर्मचारियों एवं आम जनमानस के समक्ष उत्पन हो रही विभिन्न समस्याओं पर आधारित विस्तृत रूप से चर्चा की गई!
व्यापार मंडल से संजय जैन अध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, संजय रस्तोगी वाइस चेयरमैन समेत सभी पदाधिकारीयों ने प्राधिकरण के पदाधिकारीयों के समक्ष अपने-अपने विचार रखें।