अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल का आयोजन


अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में नोएडा में 'गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान' पर वैचारिक संगोष्ठी का सफल आयोजन

नोएडा (अमन इंडिया) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल नोएडा द्वारा सेक्टर 34 स्थित 'अपना घर आश्रम' में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (अभातेममं) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान' रहा, जिसे एक विशेष NGO Meet और पैनल चर्चा के रूप में संपन्न किया गया।

सामाजिक उत्थान की दिशा में एक कदम पिछले 30 वर्षों से सामाजिक सेवा में निरंतर सक्रिय नोएडा तेरापंथ महिला मंडल ने इस आयोजन को एक नेक कार्य के साथ जोड़ते हुए सेवा और चिंतन का संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और महिला सशक्तिकरण की ज़मीनी वास्तविकताओं पर चर्चा की।

प्रमुख वक्ताओं के विचार संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत स्वयं महिला के भीतर से होनी चाहिए। मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा:

• स्वयं की पहचान: जब तक महिला स्वयं अपने सशक्तिकरण की ओर पहला कदम नहीं बढ़ाएगी, तब तक वह सरकारी नीतियों और संस्थाओं के प्रयासों का पूर्ण लाभ नहीं ले सकेगी।

• समर्थन का आश्वासन: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास जैन ने महिलाओं  के  स्वाभिमान एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए  हर संभव सहयोग देने का  आश्वासन दिया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में अपना घर आश्रम के चेयरमैन रतन  , सचिव निरंजन  गुप्ता, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, संवेदना फाउंडेशन से श्वेता गुप्ता, सोच फाउंडेशन की ट्रस्टी वंदना  गुप्ता, नवरतन फाउंडेशन के  अशोक श्रीवास्तव और नोएडा मंडल से  पूर्वाध्यक्ष कुसुम जी बैद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए।

मंडल का नेतृत्व इस सफल आयोजन में अभातेममं की सह-मंत्री अर्चना जी भंडारी, नोएडा महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति जी तातेड़, उपाध्यक्ष सुमन जी बोथरा, पूर्वाध्यक्ष कुसुम जी बैद, कार्यक्रम संयोजिका पूर्व मंत्री कुसुम जी जैन एवं सह मंत्री प्रेम जी सेखानी, सह मंत्री पिंकी जी बैद, प्रचार प्रसार मंत्री वर्षा जी दूधेड़िया सहित मंडल की अनेक सक्रिय सदस्याएं उपस्थित रहीं।

संस्था के बारे में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (अभातेममं) तेरापंथ जैन समाज का एक अत्यंत सशक्त संगठन है। भारत और नेपाल में 500 से अधिक शाखाओं और 65,000 से अधिक सदस्यों के विशाल नेटवर्क के साथ यह संस्था पिछले पांच दशकों से संस्कार निर्माण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में राष्ट्रव्यापी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।