ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । निर्यात प्रोत्साहन परिषद (EPCH) से संबंधित कुछ माध्यमों पर यह भ्रामक अफवाह प्रसारित की जा रही है कि नीरज खन्ना अब EPCH के चेयरमैन नहीं हैं तथा अवधेश अग्रवाल EPCH के COA सदस्य नहीं हैं।
यह सूचना पूरी तरह असत्य, भ्रामक और तथ्यहीन है।EPCH के आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार नीरज खन्ना वर्तमान में EPCH के चेयरमैन हैं।
अवधेश अग्रवाल EPCH के COA (Committee of Administration) सदस्य हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निरंतर कर रहे हैं।
हम सभी मीडिया संस्थानों, व्यापारिक संगठनों और हितधारकों से आग्रह करते हैं कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल EPCH या संबंधित अधिकृत संस्थाओं द्वारा जारी की गई सूचनाओं पर ही विश्वास करें।इस प्रकार की गलत खबरें न केवल सेक्टर की प्रतिष्ठा को प्रभावित करती हैं, बल्कि उद्योग के सामूहिक हितों को भी नुकसान पहुँचाती हैं। MHEA इस प्रकार की अफवाहों का कड़ा विरोध करता है और स्पष्ट करता है कि EPCH के नेतृत्व और प्रशासनिक ढांचे में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है । यह जानकारी नवेद उर रहमान ने जानकारी दी ।