स्वामी कैलाशनंद गिरी क्रांति महाराज मार्गदर्शन दिए


ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । हिन्दू सम्मेलन मकनपुर बांगर MD पब्लिक स्कूल  दनकौर खंड गौतमबुद्ध नगर में संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी कैलाशनंद गिरी जी क्रांति महाराज जी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । जिन्होंने  हिन्दू समाज को राष्ट्रीय हित समाज हित में जाती पाती में न बंटकर समाज को एकजुट रहने का आवाहन किया। देश में बढ़ती हुई सामाजिक असंगति लव जिहाद की घटनाओं से बचने के सनातन संस्कृति के संस्कारों को परिवार में देना चाहिए। बेटियों की अस्मिता की रक्षा के लिए संपूर्ण समाज को एक जुट  होकर दुष्कृत्यों को दूर करना होगा। मजबूत देश के मजबूत समाज का होना सगठित समाज का होना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर नरेंद्र त्यागी ने बताया कि आज के मुख्य वक्ता अलंकार जी ने संघ 100 वर्ष के उपलक्ष्य में संघ और समाज का विलय करके राष्ट्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया संघ उद्देश्य राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचना है वो सगठित समाज ही कर सकता है।  आज भारत को ही नहीं विश्व को पंच परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है सामाजिक समरसता छुआछूत जातपात का भेदभाव दूर करके सभी नागरिक भारत माता के श्रेष्ठ पुत्र है ये भाव रखते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना सबकी जिम्मेदारी है। दूसरा विषय पर्यावरण पर आज गंभीर संकट है जल, थल, वायु, सब दूषित हो रहे इनको संरक्षित करना हर देश वासी का कर्तव्य है। जल को दूषित होने बचाए, जल को बचाए रेन वाटर हार्वेस्टिंग करे। टंकी या सबमर्सिबल खुले ने छोड़े धरती के जल का सीमित दोहन करके इसको बचाए। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचे ये पर्यावरण के लिए और मनुष्य और पशुओं के लिए खतरा है। वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और जहरीली गैसे बढ़ रही है फेफड़ों की बीमारियों  बढ़ रही है इसलिए प्लास्टिक या अन्य कचरा न जलाए। ताकि वातावरण दूषित न हो।

तीसरा विषय टूटते परिवारों को मजबूत करे संयुक्त परिवार भारत की रीढ़ है।  चौथा विषय अपनी संस्कृति अपने पूर्वजों पर गर्व करना चाहिए अपनी भाषा अपनी वेषभूषा को अपनाना चाहिए स्वदेशी का भाव सभी भारतीयों में होना चाहिए।  पांचवा विषय नागरिक कर्त्तव्यों का पालन अपने घर से पहले शुरू करे। जिसके लिए छोटे छोटे कार्य करके समाज को जागरूक करे। स्वच्छता रखे कचरा कूड़ेदान में डाले, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाए, मोबाइल प्रयोग गाड़ी चलाता समय न करे, रेड लाइट पर गाड़ी रोके, गलत दिशा में ड्राइविंग न करे दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चले । इस तरह पंच परिवर्तन से देश समाज स्वस्थ अनुशासित होगा जिससे देश मजबूत बनेगा। सुभाष जी ने सभी अतिथियों का  और आयोजन समिति  और समाज का धन्यवाद दिया।