नोएडा में हाल ही में एक बड़ा बिजली संकट सामने आया है उससे आपको अवगत कराना चाहता हूँ कृपया आप इस ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित करें l आम आदमी बहुत ज़्यादा परेशान है l
नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा स्मार्ट मीटरों को बिना पूर्व सूचना के पोस्टपेड से प्रीपेड मोड पर बदलने के फैसले ने नोएडा सहित पूरे प्रदेश में विवाद खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने इस प्रक्रिया को "अनुचित और तानाशाही" करार देते हुए अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
प्रमुख मुद्दे और शिकायतें बिना सूचना बदलाव: विकास जैन का आरोप है कि बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बिना ही उनके मीटरों को प्रीपेड मोड में स्विच कर दिया है, जो उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है।
भुगतान के बाद भी अंधेरा: नोएडा के कई क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि बिल जमा करने या पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद घरों की बिजली गुल है। तकनीकी खामियों के कारण रिचार्ज करने के बाद भी सप्लाई स्वतः बहाल नहीं हो रही है।
सर्वर की समस्या: विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप (UPPCL Smart App) के बिलकुल न चलने से उपभोक्ता अपना बैलेंस चेक करने या रिचार्ज करने में असमर्थ हैं।नेगेटिव बैलेंस का संकट: हाल ही में उत्तर प्रदेश में लगभग 2.23 लाख कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस के कारण ऑटोमेटिक कट गए हैं।