नोएडा में एसआरसीए चेस कार्निवल का आयोजन


नोएडा (अमन इंडिया ) । ब्रूकफील्‍ड प्रॉपर्टीज़, एसआरसीए रैपिड प्ले और ब्लिट्ज बैटल का आयोजन 15 मार्च 2026 को कैंडर टेकस्‍पेस, सेक्टर 62, नोएडा स्थित बिंज सेंट्रल में कर रहा है। यह एक दिवसीय टूर्नामेंट शतरंज प्रेमियों और उभरते युवा खिलाड़ियों को रणनीति और प्रतिस्पर्धा से भरपूर अनुभव प्रदान करेगा। इस टूर्नामेंट में रैपिड (25+5) और ब्लिट्ज (3+2) फॉर्मेट में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 और ओपन श्रेणियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता के लिए अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। लोकप्रिय शतरंज कंटेंट क्रिएटर तुषार आनंद (गूफी चेस) भी ब्लिट्ज राउंड के दौरान कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों के लिए यह आयोजन और भी रोमांचक बन जाएगा।


इसमें दृष्टिबाधित तथा श्रवणबाधित खिलाड़ियों सहित विशेष रूप से सक्षम प्रतिभागियों का भी स्वागत किया जाएगा। मैचों के अलावा, परिवारों और दर्शकों के लिए भी विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे दिन एक जीवंत सामुदायिक माहौल बनेगा। प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, साथ ही ट्रॉफी, मेडल और विशेष सम्मान जीतने का अवसर भी मिलेगा।